बाड़े पंचायत प्रखंड मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहाँ की कुल आबादी 8000 है

बाड़े पंचायत प्रखंड मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहाँ की कुल आबादी 8000 है यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है इसके पूर्ब् में हेसलपीरी, पाशिम में भूर नदी, दक्षिण में गुरुगाई, उत्तर में चकमे पंचायत पड़ता है| इस पंचायत में कुल 7 गाँव आते है| यह पंचायत बूढमू प्रखंड का सबसे चर्चित एवं शिक्षित पंचायत है| इस ग्राम में प्रखंड मुख्यालय बूढमू का कुछ भाग पड़ता है| जिसके कारण प्रखंड चिकित्सालय भी इसी पंचायत में आ जाता है| यहाँ चार प्राथमिक,एक माध्यमिक, एवं एक आवासीय उच्च विधालय है|

इस पंचायत में नाम का इनजीनियरिंग कॉलेज है जो एवं से मान्यता प्राप्त है| यहाँ शिक्षा का प्रतिशत कुल आबादी का 40 % है| शिक्षा का प्रतिशत अधिक होने के बावजूद यह एक कृषि प्रधान पंचायत है| यहाँ के अधिकतर लोग कृषि और मज़दूरी कर जीवन यापन करते है कुछ परिवार महली आदिवासियों के भी है जिनका पेसा बाँस की टोकरी, सूप तथा अन्य सामान बनाना है उनके रोज़गार का यही एकमात्र साधन है|

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *